फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police patrolled the police station, ssp manjil Saini sits in the inquiry

थाने में पुलिस ने छलकाए जाम, मंजिल सैनी ने बैठा दी जांच

Thu, 16 Nov 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 16 Nov 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
Police patrolled the police station, ssp manjil Saini sits in the inquiry
एसएसपी मंजिल सैनी

मेरठ। अपराधों से जूझ रहे शहर में किसी एक केस के खुलासे की खुशी थाने में टेंट लगाकर दावत देने और खुलेआम जाम छलकने से हो रही है। मामला ब्रह्मपुरी थाना पुलिस से जुड़ा है। जिस पर लोहे के एंगल से भरे ट्रक लूट का खुलासा होने की खुशी में बुधवार को थाने में शराब पार्टी करने के आरोप लगे हैं। मामला एसएसपी तक पहुंचने पर उन्होंने जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने ट्रक लूटने वाले आठ आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया गया था। बुधवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने सभी आरोपी जेल भेज दिए। इस सफलता पर ब्रह्मपुरी पुलिस को सोशल साइट पर एसएसपी ने बधाई भी दी। जिसके बाद थाने में पुलिसकर्मियों ने पार्टी का आयोजन कर लिया। थाने में ही टेंट लगाया गया। सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक ने खुशी का इजहार किया। दावत में स्थानीय लोगों के अलावा कुछ मीडियाकर्मी भी शामिल होना बताए गए। चर्चा है कि इस दौरान कई पुलिसकर्मियों ने थाने में जाम छलकाए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के जाम छलकाते मोबाइल फोन से फोटो खींचे हैं। वहीं इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय का कहना है कि थाने में स्टाफ ने मिलकर दावत की थी। जाम छलकाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन


पढ़ें : सुहागरात को दुल्हन की पिटाई, 35 लाख का माल समेट दूल्हा फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि थाने में पुलिसकर्मियों में दावत चली, इसकी तो जानकारी है। साथ में पुलिसकर्मियों ने जाम छलकाए ऐसी बात भी सामने आई है। इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। थाने में जाम छलकाने का अधिकार किसी के पास नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed