{"_id":"679bd2e40bad47c43e04fa9c","slug":"police-officers-playing-in-streams-will-be-suspended-meerut-news-c-14-1-mrt1051-770901-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: धाराओं में खेल करने वाले थानेदार होंगे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: धाराओं में खेल करने वाले थानेदार होंगे निलंबित
विज्ञापन
पुलिस लाइन में डीआईजी एसएसपी ने की अपराध गोष्टी
मेरठ। काम में लापरवाही करने और धाराओं में खेल करने वाले दरोगा निलंबित किए जाएंगे। गंभीर मामलों में तुरंत कार्रवाई न करने पर भी कार्रवाई होगी। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में अधिकारियों और थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए। अपराध गोष्ठी में उन्होंने कंकरखेड़ा और जानी थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ने पर चिंता जताई। साथ ही कहा कि पीआरवी-112 के कर्मचारी तीन महीने में बदले जाएंगे।
अपराध गोष्ठी में थानावार अपराधों की समीक्षा की। डीआईजी ने बताया कि सर्किल सदर देहात में पूरे गत वर्ष में एनडीपीएस का एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस वर्ष सुधार के निर्देश दिए। कंकरखेड़ा और जानी थाना क्षेत्र में अपराध के बढ़ने और निरोधात्मक कार्रवाई कम होने पर नाराजगी जताई। सीओ को उचित पर्यवेक्षण के लिए कहा। डीआईजी ने कहा कि जो भी अपराध का अल्पीकरण करेगा या मामला दर्ज नहीं करेगा, उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी। विवेचना लंबित रहने पर सीओ से लेकर एसएसपी तक स्वत: संज्ञान लेंगे। अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट आदि के देखते हुए दौराला और परतापुर में वायरलेस के सब कंट्रोल खोलने पर विचार करने को कहा गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात राकेश मिश्रा, एसपी याायात राघवेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
पीआरवी-112 के कर्मचारी तीन महीने में बदले जाएं
डीआईजी ने डायल-112 के निरीक्षण के दौरान कहा कि पीआरवी-112 के वाहनों का संवेदनशीलता के आधार पर रूट का निर्धारण किया जाए। एक वर्ष से एक ही सर्किल की पीआरवी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों का सर्किल बदला जाए। छह महीने से एक ही थाने की पीआरवी पर नियुक्त पुलिस बल का थाना परिवर्तित होना चाहिए। तीन माह से किसी एक ही थाने की पीआरवी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों पीआरवी बदल दी जाए। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी धारण करेंगे। कर्मचारियों को जनपद की भौगोलिक स्थिति की जानकारी होनी चाहिए।