फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police officers have been involved in finding accused culprit Sonu Gurjar, have murder many people

मोस्ट वांटेड को ढूंढने में लगे बड़े पुलिस अफसर, दोनों हाथों से चलाता है गोलियां, इनाम रखा 50 हजार

Thu, 20 Sep 2018 05:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 20 Sep 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
Police officers have been involved in finding accused culprit Sonu Gurjar, have murder many people
फाइल फोटो

मेरठ पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बने सोनू गुर्जर पर पुलिस जल्दी ही एक लाख का इनाम करने जा रही है। पुलिस के अनुसार 50 हजार के इनामी कुख्यात सोनू का अपराध करने का तरीका सबसे अलग है। वारदात में यह बदमाश दोनों हाथों से गोलियां चलाता है। पुलिस का दावा है कि वो अकेले वारदात को अंजाम देता हैं। वारदात करने के बाद ज्यादातर जंगल में रहता है। किसी से संपर्क भी नहीं करता। कुख्यात की तलाश में एसटीएफ, क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की चार टीमें लगी हैं।

विज्ञापन


जिले का सबसे बड़ा अपराधी
हस्तिनापुर के गांव अलीपुर मोरना में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर राजा नाम के युवक की हत्या और जॉनी नाम के युवक को घायल करने की घटना का मुख्य आरोपी इस समय जिले का सबसे बड़ा अपराधी माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार कुख्यात सोनू ने दो साल पहले जॉनी की मां मुनेश व पिता प्रेमसिंह उर्फ पप्पी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उस समय उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते वह पकड़ा नहीं जा सका। दो दिन पहले सोमवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने अब उसको एक लाख का इनामी बनाने की तैयारी कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सोनू शातिर अपराधी है। दंपति की हत्या से पहले गांव में एक युवक को भी सरेआम मार चुका है।

विज्ञापन

जंगल में है ठिकाना
पुलिस का दावा है कि सोनू वारदात करने के बाद जंगल में जाकर छुप जाता है। किसी वारदात के बाद वह करीब एक सप्ताह बाहरी दुनिया से एकदम से कटा सा रहता है। बताया जाता है कि इस दौरान उसका कोई खास संपर्क सूत्र ही उसे जंगल में खाना आदि पहुंचाता है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मोबाइल फोन नहीं रखता 
पुलिस की मानें तो कुख्यात सोनू अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखता। वह भलीभांति जानता है कि यदि मोबाइल फोन रखेगा तो पुलिस सर्विलांस के सहारे उसकी लोकेशन का पता लगा लेगी। इतना ही नहीं, वह किसी के मोबाइल फोन से भी बात नहीं करता। किसी को कुछ कहना होता तो बस चिट्ठी भिजवा देता है। अलीपुर मोरना और आसपास के गांव के जंगल में उसका ठिकाना बताया जाता है। 

दिल्ली में सेटिंग बताई 
ग्रामीणों का दावा है कि सोनू की दिल्ली में सेटिंग है। दंपति की हत्या के बाद पुलिस ने उसका पीछा किया तो सोनू ने दिल्ली में एक युवक से संपर्क किया था। पुलिस के मुताबिक सोनू ने कहा था कि पहले जॉनी व उसके परिवार का खात्मा करेगा। उसके बाद ही वह कोर्ट में सरेंडर करेगा। जॉनी जेल से छूटकर बाहर आ गया और वह उसको मार सकता है। इससे पहले उसने हमला बोला। पुलिस ने बताया कि कुख्यात सोनू गुर्जर दोनों हाथों से गोलियां चलाता है। ग्रामीणों में दहशत फैलाने के लिए सरेआम जॉनी के माता-पिता की हत्या की। दोनों हाथों से ग्रामीणों के सामने गोलियां बरसाकर फरार हो गया था। वह अकेला भी वारदात को अंजाम देता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed