फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police Memorial Day: Salute to policemen who sacrificed their lives in the line of duty

पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को किया नमन

Sat, 21 Oct 2023 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Oct 2023 12:37 PM IST
सार

मेरठ पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
Police Memorial Day: Salute to policemen who sacrificed their lives in the line of duty
पुलिस स्मृति दिवस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात कमलेश बहादुर, एसपी सिटी पीयूष सिंह, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव समेत सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन


एडीजी ने  राज्यपाल का संदेश और डीजीपी का श्रद्धांजलि संदेश पढ़कर सुनाया।  21 अक्टूबर 1959 भारत की उत्तरी सीमा, लद्दाख का जनहीन क्षेत्र में ‘‘केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल’’ के जवान अपने नियमित गश्त पर निकले थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: RAPIDX: बस मार्च तक इंतजार, 75 फीसदी काम पूरा, नमो भारत पहुंचेगी मेरठ के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी सेना के साथ संघर्ष में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस बहादुर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। इन्हीं वीर जवानों की याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को संपूर्ण भारत के पुलिस जन वीरगति को प्राप्त हुए अपने साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 तक की अवधि में देशभर में 188 पुलिसजनों ने कर्तव्य की वेदी पर अपनी जीवनाहुतियां दी। जिनमें आंध्रप्रदेश-01, अरूणाचल प्रदेश-02, असम-02, बिहार-08, छत्तीसगढ़-19, गुजरात-02, हिमाचल प्रदेश-07, झारखण्ड-02, कर्नाटक-16, केरल-02, मध्यप्रदेश -17, मणिपुर.-08, महाराष्ट्र-06, नागालैण्ड-02, उड़ीसा-01, पंजाब-03, राजस्थान-01, तमिलनाडु-03, उत्तर प्रदेश-03, उत्तराखण्ड-04, पश्चिम बंगाल-04, दिल्ली-03, जम्मू कश्मीर-08, लद्दाख-01, बीएसएफ-22,  सीआईएसएफ-01, सीआरपीएफ-15, आईटीबीपी-05, एसएसबी-05, एनडीआरएफ-01, आसाम राइफल-01, आरपीएफ-13 जवान सम्मिलित हैं। उत्तर प्रदेश में संदीप निषाद, आरक्षी नागरिक पुलिस जनपद प्रयागराज, राघवेंद्र सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस प्रयागराज, भेदजीत सिंह, आरक्षी नागरिक जनपद जालौन शहीद हुए। पुलिसकर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं फूलमालाएं अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed