{"_id":"6a888a0be3e9ce74490b3a87","slug":"police-lenient-towards-sub-inspector-accused-of-rape-he-has-not-been-arrested-yet-meerut-news-c-72-1-mct1011-158131-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुष्कर्म के आरोपी दरोगा पर मेहरबान पुलिस, अभी तक नहीं पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुष्कर्म के आरोपी दरोगा पर मेहरबान पुलिस, अभी तक नहीं पकड़ा गया
विज्ञापन
-आरोपी दरोगा की लोकेशन भी नहीं ढूंढ पा रही पुलिस
- पुलिस की दो टीम आरोपी दरोगा को कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी दरोगा ललित मोहन पर भावनपुर पुलिस मेहरबान नजर आ रही है। पुलिस आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी दूर उसकी लोकेशन का पता तक नहीं लगा पाई है। पुलिस के अनुसार आरोपी दरोगा का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पुलिस की दो टीम दरोगा की तलाश करने का दावा कर रही है।
शामली जिले की रहने वाली छात्रा चौधरी चरण सिंह विवि से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही है। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात मेडिकल थाने की तेजगढ़ी चौकी पर तैनात दरोगा रायबरेली निवासी ललित मोहन से हुई थी। आरोप है कि दरोगा ने छात्रा से उसका मोबाइल नंबर लिया और किसी न किसी बहाने उससे बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। छात्रा जब भी मेरठ आती थी, उसकी दरोगा से मुलाकात होती थी।
छात्रा का आरोप है कि करीब दो सप्ताह पहले वह विवि कैंपस आई थी। इसी दौरान दरोगा उससे मिलने पहुंचा था। आरोप है कि बातचीत के बहाने वह छात्रा को अपने दरोगा मित्र के फ्लैट पर ले गया था। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। छात्रा ने आरोप लगाया कि जब दरोगा ने शादी करने से इंकार कर दिया तो तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय से शिकायत की थी।
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। इसके बाद भावनपुर थाने में आरोपी दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि दरोगा की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -