फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police launched intensive checking campaign on Republic Day

Meerut News: गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Sun, 25 Jan 2026 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Police launched intensive checking campaign on Republic Day
भीमकुंड तिराहे पर वाहनों की चेकिंग करती थाना पुलिस स्रोत संवाद
हस्तिनापुर/सरूरपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। रविवार को पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर चांदपुर मार्ग पर भीमकुंड तिराहा, मेरठ बिजनौर मार्ग पर गणेशपुर, मध्य गंग नहर की पटरी सहित कई स्थानों पर चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी गहनता से जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों की डिक्की, कागजात और पहचान पत्रों की जांच की। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध गतिविधि से संबंधित कोई सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन


सरूरपुर क्षेत्र में रविवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए हाई अलर्ट के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में थाना प्रभारी के साथ दो चौकी प्रभारियों समेत करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस टीम ने दोपहिया, चारपहिया व भारी वाहनों को रोककर उनकी गहनता से जांच की। वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्रों की जांच के साथ-साथ डिक्की व सामान की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। प्रमुख मार्गों, टोल प्लाजा व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

भीमकुंड तिराहे पर वाहनों की चेकिंग करती थाना पुलिस स्रोत संवाद

भीमकुंड तिराहे पर वाहनों की चेकिंग करती थाना पुलिस स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed