मेरठ: कब्रिस्तान में निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हंगामा, पुलिस ने लाठी लेकर दौड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में सोमवार को दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकार कर हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट के इस्लामाबाद स्थित बड़वाला कब्रिस्तान है जो वक्फ बोर्ड की भूमि है। इस कब्रिस्तान पर मुस्लिम समुदाय के अंसारी व सिद्दकी पक्ष अपना अपना दावा पेश करते हैं।
सोमवार को शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र निवासी रशीद सिद्दकी कब्रिस्तान में निर्माण करा रहे थे कि लिसाड़ी गेट के हाजी इब्राहिम ने पंद्रह बीस लोगों के साथ पहुंचकर इसका विरोध कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई जहां फिर से दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को लाठी लेकर दौड़ा लिया। वहीं जावेद रशीद सिद्दीकी और हाजी इब्राहिम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।
आरोप है कि जावेद पक्ष कब्रिस्तान में फर्जी निर्माण करा रहे थे। वहीं जावेद का कहना है कि पिछले दिनों उनके किसी रिश्तेदार का इंतकाल हो गया था। उनकी कब्र को लेकर भी अंसारी पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया था। सोमवार को वह उसी कब्र की मरम्मत का कार्य करा रहे थे। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।