{"_id":"583c859b4f1c1b0c1ede5c77","slug":"police-ke-ssamne","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : दिनदहाड़े बदमाशों ने पुलिस के सामने मां-बेटी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस : दिनदहाड़े बदमाशों ने पुलिस के सामने मां-बेटी को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत पुलिस चौकी के सामने सोमवार को दिनदहाडे़ बदमाशों ने मां-बेटी से लूटपाट कर दी। मां-बेटी चिल्लाती रहीं और पास ही खड़ी पुलिस तमाशबीन बनकर देखती रही। मां-बेटी ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाकर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र अंतर्गत पांडवनगर बी-82 निवासी राजेश अस्थाना की पत्नी आशा अस्थाना और बेटी आसिमा सोमवार शाम पांच बजे पीएल शर्मा रोड स्थित यूको बैंक से 21 हजार रुपये निकालकर लौट रही थीं। साकेत पुलिस चौकी के सामने बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और रिक्शा में जा रही मां-बेटी से पर्स छीन लिया। पर्स में 25 हजार (नए नोट), आईफोन, पासपोर्ट, वीजा, बैंकिंग पेपर, क्रेडिट कार्ड समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। आसिमा ने शोर मचाया। पुलिस वालों की बगल से ही बदमाश भागे थे। लेकिन पुलिस ने पीछा नहीं किया।
मम्मी मैं अब कैसे जाऊंगी विदेश
आसिमा बीटेक करने के बाद एक कंपनी में जॉब कर रही है। आसिमा की विदेश में जॉब लग चुकी है। दिसंबर में उसे ज्वाइन करना है। इसीलिए उसने पासपोर्ट और वीजा बनवाया था। बैंक में लंबी लाइन में लगाकर कई घंटे की मशक्कत के बाद रुपये निकले थे। आसिमा अपनी मम्मी के गले लगकर रोने लगी और बोली कि मम्मी अब मैं विदेश कैसे जाऊंगी। आशा उसे ढांढस बांधने में लगी थीं।
विज्ञापन
100 नंबर पर सूचना देना भी बेकार गया
आसिमा ने बताया कि 21 हजार रुपये निकाले थे, जबकि चार हजार रुपये उसके पास पहले से थे। काफी शोर मचाया, लेकिन पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। यूपी 100 को भी सूचना दी, लेकिन वह भी नहीं आई। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बदमाशों की उम्र 18 से 20 के आसपास होगी। दोनों का कद छोटा था। कुछ दूरी पर दो युवकों को रुपये गिनते देखा गया, शायद वे यही बदमाश रहे होंगे।
थाने में भी हुआ हंगामा
सिविल लाइन पुलिस ने मां-बेटी से पर्स गुमशुदगी की तहरीर देने को कहा, तो पीड़ित परिवार ने थाने में हंगामा कर दिया। जिसके बाद सही तहरीर ली गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार ने बताया कि लूट का केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही वारदात का खुलासा करेंगे।
कंकरखेड़ा में बेहोशी की हालत में मिली युवती
लाला मोहम्मदपुर रोड पर सोमवार सुबह एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। युवती कह रही थी उसको कार सवार युवक फेंककर गए हैं। वहीं सूचना देने के बाद भी एसओ और चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। इस पर लोगों ने हंगामा किया तो फैंटम पुलिस पहुंची और सरकारी एंबुलेंस 108 से युवती को मेडिकल कॉलेज भेजा।
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के लाला मोम्मदपुर गांव रोड पर सोमवार सुबह सात बजे एक युवती सड़क किनारे पड़ी मिली। जिसे देख लोगों की भीड़ लग गई। युवती ने सिर्फ इतना ही बताया कि उसकी उम्र 24 वर्ष है और वह शादीशुदा है। देर रात कार सवार कुछ युवक उसे नशे की हालत में सड़क पर फेंक कर गए थे। युवती के साथ मारपीट की गई थी। उसके चेहरे व हाथ पैरों पर चोट के निशान भी थे। उसके कपड़े भी फटे थे।लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद लोगों ने कंकरखेड़ा के थाने में इसकी सूचना दी। बावजूद थाने की पुलिस और चौकी इंचार्ज मौके पर नहीं पहुंचे। एक घंटे बाद दो फैंटम सिपाही पहुंचे। आरोप है कि महिला पुलिस नहीं पहुंची और पुलिसकर्मी ही युवती से पूछताछ करने लगे। सिपाहियों ने 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और युवती को मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।
साइको है युवती
मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि युवती साइको है। जिसके चलते युवती को मानसिक रोग विभाग में रेफर किया गया है। युवती के शरीर चोट के निशान हैं। मेडिकल परीक्षण में युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट नहीं आई है।
गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार
कंकरखेड़ा खिर्वा रोड स्थित एक गांव की बच्ची से गैंगरेप करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अपने घर से भागने की फिराक में थे।
22 नवंबर को बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। अगले दिन वह परिजनों को गन्ने के खेत में पड़ी मिली थी। बच्ची ने बताया था गांव के ही तीन युवक उसे उठाकर ले गए थे और दुष्कर्म किया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव निवासी रोहित पुत्र राजवीर, फोटू पुत्र विजय, नवाब पुत्र राजू के खिलाफ कई गैंगरेप, अपहरण, जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। कई दिनों से आरोपी फरार चल रहे थे। रविवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव में दबिश देकर तीनों को दबोच लिया। एसओ यादराम यादव ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया है। वहीं आरोपियों के परिजन सोमवार सुबह ही थाने पहुंच गए। पुलिस ने जब आरोपियों को जेल भेजने के लिए गाड़ी में बिठाया तो दहाड़ मारकर रोने लगे।