फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police is examining the horoscope of robbers released from jail

Meerut News: जेल से छूटे लुटेरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Sat, 19 Oct 2024 05:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Police is examining the horoscope of robbers released from jail
मेरठ। पोंटी चड्ढा ग्रुप के शराब ठेकों से कलेक्शन करने वाले एजेंट अंकुर सोम से तमंचे के बल पर 2.95 लाख रुपये लूट के मामले में आरोपियों का ठोस सुराग नहीं लगा है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस जेल से छूटे लुटेरों के संबंध में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव निवासी अंकुर सोम चड्ढा ग्रुप में कलेक्शन एजेंट है। बुधवार सुबह अंकुर सकौती, सिवाया, पल्लवपुरम, मोदीपुरम के ठेकों से कलेक्शन कर बाइक से कंकरखेड़ा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने खिर्वा फ्लाईओवर के पास बने बियर के ठेके से रुपये लिए थे। अंकुर ने अपनी बाइक दूसरी तरफ हाईवे पर खड़ी कर दी थी। जैसे ही कलेक्शन एजेंट अपनी बाइक के पास पहुंचे तो पीछे से आए एचएफ डीलक्स बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर बैग लूट लिया था।
विज्ञापन

बदमाश खिर्वा फ्लाइओवर से दिल्ली की तरफ भाग गए थे। पुलिस ने दिल्ली हाईवे से लेकर छावनी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। कुछ फुटेज में बदमाशों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ का एक क्लू मिला है, जिस पर पुलिस की टीम काम कर रही है। जल्द बदमाशों की पहचान कर खुलासा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जिस चोरी की बाइक से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। उसके मालिक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जेल से छूटे बदमाशों की भी तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed