फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police is arrested 11 accused with Illegal liquor in Baghpat of Uttar Pradesh

बागपत: पांच शराब तस्कर व छह वांछित दबोचे, आरोपियों के पास से अवैध शराब बरामद

Mon, 27 Apr 2020 05:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Apr 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Police is arrested 11 accused with Illegal liquor in Baghpat of Uttar Pradesh
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में छपरौली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाकर पांच शराब तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 लीटर कच्ची व 126 पव्वा देसी शराब बरामद की है। इसके अलावा दो वांछितों को गिरफ्तार किया है। उधर, सिंघावली अहीर पुलिस ने चार वांछितों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


छपरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदरखा गांव के शिव मंदिर के पास से अमर पुत्र ऋषिपाल व गौरव पुत्र विनोद निवासी बदरखा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब बरामद की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, शुक्रवार को कराया था कोरोना का टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने लुहारा गांव के जंगल से संजीव पुत्र जय प्रकाश निवासी बावली, दीपक पुत्र देवेंद्र निवासी बड़ौत व सत्यवान पुत्र ओमवीर निवासी बावली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 126 पव्वा देसी शराब यूपी मार्का बरामद की है। इसके अलावा ओमकार पुत्र लालचंद निवासी पटटी धंधान कस्बा छपरौली व कपिल पुत्र चंद्र निवासी ग्राम चादनहेड़ी को गिरफ्तार किया है।  

उधर, थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने आरिफ पुत्र इकरार, फरमान पुत्र सलीम व सलमान पुत्र युसुफ निवासी सिंघावली अहीर व गौवध अधिनियम में वांछित महबूब उर्फ कालू पुत्र इदरीश निवासी बसौद को गिरफ्तार किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed