फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Minister of State Dr. Sanjeev Balyan corona report found negative

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, शुक्रवार को कराया था कोरोना का टेस्ट

Mon, 27 Apr 2020 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Apr 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Dr. Sanjeev Balyan corona report found negative
डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है जिससे डॉ. बालियान, उनके परिवार समेत मेरठ से लेकर मुजफ्फरनगर तक के उनके समर्थकों और मिलने वालों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री ने कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल दिया था। डॉ. बालियान ने बताया कि दिल्ली के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल से आई रिपोर्ट में उनकी जांच निगेटिव आई है।
विज्ञापन


केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री एवं मुजफ्फरनगर के सांसद डॉ. संजीव बालियान पिछले सप्ताह मेरठ के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां पर भाजपा महानगर अध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे थे। भाजपा महानगर अध्यक्ष के साथी, उनके पिता और परिजन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से मेरठ से लेकर मुजफ्फरनगर तक भाजपाइयों व अन्य समर्थकों में हड़कंप मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भाजपा के मेरठ महानगर अध्यक्ष की जांच निगेटिव आ चुकी है, फिर भी डॉ. संजीव बालियान ने परिजनों और परिचितों से दूरी बना ली थी। एहतियातन उन्होंने भी शुक्रवार को अपना सैंपल दिया था।

सोमवार को आई रिपोर्ट में उनकी जांच निगेटिव आई है। इस जांच रिपोर्ट के बाद डॉक्टर संजीव बालियान उनके परिवार और समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed