फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police investigation in cold case of fake NCERT

एनसीईआरटी की किताबों का मामला: ठंडी पड़ी पुलिस की जांच, करोड़ों के खेल में उठ रहे बड़े सवाल

Fri, 11 Sep 2020 10:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police investigation in cold case of fake NCERT
नकली किताबें - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एनसीईआरटी की नकली किताबों के मामले में पुलिस की जांच ठंडी पड़ गई है। करोड़ों के इस खेल में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं कि वह चारों नामजद आरोपियों को बचने का पूरा मौका दे रही है।

विज्ञापन


भाजपा नेता संजीव गुप्ता व उसके भतीजे सचिन गुप्ता एनसीईआरटी की नकली किताबें परतापुर और गजरौला में छाप रहे थे। एसटीएफ ने छापा मारकर करोड़ों रुपये कीमत की नकली किताबें बरामद की थीं। परतापुर पुलिस ने एनसीईआरटी, जीएसटी व अन्य विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। चारों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का वारंट भी कोर्ट से लिया हुआ है। इसी दौरान इंस्पेक्टर परतापुर कोरोना पॉजिटिव हो गए और उनकी जांच ठंडी पड़ गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ और बागपत में जहरीली शराब का कहर... 24 घंटे में तीन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी करोड़ों रुपये के इस खेल के प्रति अपना रुख बदल लिया। पुलिस ने पांच दिन से इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की है। आरोपियों के खिलाफ न तो कोई सबूत जुटाए गए और न ही गिरफ्तारी के लिए कहीं दबिश दी गई। दूसरी ओर एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस का आरोपियों पर फोकस है। मामले में कार्रवाई जारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed