फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police in problem to find dacoits

डकैत ढूंढने में पुलिस के छूटे पसीने, व्यापारियों में आक्रोश बरकरार

Thu, 31 Dec 2020 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police in problem to find dacoits
मेरठ। डकैतों को ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। पांच दिन बाद भी पुलिस उनका सुराग नहीं लगा पाई है। इस वारदात को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध मानकर उठाया है। उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर में सराफा व्यापारी तेजपाल सिंह वर्मा के घर में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने डकैती डाली थी। वारदात को लेकर पीड़ित परिवार अभी तक दहशत में है। खुलासा नहीं होने पर पुलिस के प्रति नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि वारदात को लेकर असमंजस की स्थिति है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई नहीं दिया और सर्विलांस टीम भी खाली हाथ है। व्यापारी से पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी है। पुलिस के इस रवैये को लेकर व्यापारी में गुस्सा है। उनका कहना है कि घटना को पांच दिन बाद भी पुलिस बदमाशों का पता लगाने की जगह उनसे ही पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दो संदिग्ध लोगों को उठाया
तकनीकी सिस्टम में फेल होने के बाद पुलिस अब पुराने बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। इसके चलते बुधवार को दो संदिग्ध लोगों को उठाया और पूछताछ की। पुलिस का कहना कि मुखबिर तंत्र के जरिए बदमाशों का पता लगाने का प्रयास चल रहा है। आसपास के इलाके में रहने वाले बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में भी पुलिस करेगी पूछताछ
इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा का कहना है कि जेल में बंद अपराधियों से भी पूछताछ की जाएगी। डकैती की वारदात को कौन अंजाम दे सकता है। इसका पता लगाने के लिए अपराधियों की कुंडली खंगालना जरूरी है। सीसीटीवी और सर्विलांस सिस्टम से भी बदमाशों का पता लगाने का प्रयास चल रहा है।

सराफा व्यापारी के घर में डकैती की घटना चुनौती भरी है। पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। सभी बिंदुओं पर काम चल रहा है। जल्द कामयाबी हाथ लगेगी। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed