{"_id":"68b21e557d6b140e070ec514","slug":"police-held-talks-with-traders-to-deal-with-the-problem-of-jam-at-gola-kuan-meerut-news-c-14-1-mrt1002-960626-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला कुआं पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापारियों से की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला कुआं पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापारियों से की वार्ता
विज्ञापन
मेरठ। गोला कुआं क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या के निस्तारण के लिए संयुक्त व्यापार संघ के आग्रह पर शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए वार्ता की। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि गोला कुआं पर अब ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी।
एसपी यातायात ने कहा कि ई-रिक्शा अब गोला कुआं पर खड़े नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस द्वारा सख्ती से नियमों का पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए पुलिस टीमें लगातार निगरानी करेंगी। यदि कोई अव्यवस्था पाई गई तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की और कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी जाम की समस्या के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय संगठनों के साथ शुक्रवार को एसएसपी से मिले थे। एसएसपी ने उनसे कहा कि शाम तक व्यवस्था बना दी जाएगी। इसके बाद एसएसपी मौके पर पहुंचे। तरुण गुप्ता ने बताया कि भूमिया पुल, बागपत अड्डा और लिसाड़ी गेट से आने वाले ई-रिक्शा को हापुड़ अड्डा तक आने दिया जाए।