फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police heard the demand raised during the riots in 1987, after 33 years, Hashimpura police post was made on the road itself

1987 में दंगे के दौरान उठी मांग को 33 साल बाद पुलिस ने सुना, सड़क पर ही बना दी हाशिमपुरा पुलिस चौकी

Sun, 30 Aug 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police heard the demand raised during the riots in 1987, after 33 years, Hashimpura police post was made on the road itself
1987 में दंगे के दौरान उठी मांग को 33 साल बाद पुलिस ने सुना, सड़क पर ही बना दी हाशिमपुरा पुलिस चौकी
विज्ञापन

मेरठ। सड़कों पर पुलिस चौकियां बनाने को लेकर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी, इसके बावजूद चौकियां बनाई जा रही हैं। हाल में हाशिमपुरा पुलिस चौकी सड़क पर बना दी है। आरटीआई में पुलिस ने जवाब दिया कि 1987 में दंगे के दौरान हाशिमपुरा के लोगों ने पुलिस चौकी की मांग उठाई थी, जिसे पुलिस ने 33 साल बाद पूरा किया है।

सिविल लाइन थाने की हाशिमपुरा पुलिस चौकी का निर्माण हुआ है। पुलिस चौकी में एसी तक लगा है। आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने आरटीआई डालकर मेरठ पुलिस से सड़क पर चौकी बनाने व पुलिस चौकी में खर्च होने वाली धनराशि और भूमि के बारे में जानकारी मांगी है। जिसमें सिविल लाइन पुलिस की ओर से जवाब आया कि हाशिमपुरा में 1987 के दौरान दंगा हुआ था। उसी दौरान लोगों ने पुलिस चौकी बनवाने की मांग की थी। लोगों की मांग को देखते हाशिमपुरा पुलिस चौकी का निर्माण हुआ है। पुलिस चौकी सड़क के बीचों बीच नहीं बनी है, बल्कि तिराहे पर कोने की भूमि में बनाई गई है। चौकी में होने वाले खर्च के अभिलेखों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। पुलिस के इस अटपटे जवाब को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। सवाल उठता है कि हाशिमपुरा दंगे का सुप्रीम कोर्ट से भी निर्णय हो चुका है। आरोपियों को सजा भी हो चुकी है। मेरठ की पुलिस को 33 साल बाद लोगों की मांग पूरी करना याद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed