फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have caught a boy wearing a burqa during checking in Muzaffarnagar city

चालान का था डर, इसलिए युवक ने पहना बुर्का, जूतों पर गई पुलिस की नजर, हकीकत जानकर सब हैरान

Thu, 06 Feb 2020 06:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Feb 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Police have caught a boy wearing a burqa during checking in Muzaffarnagar city
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस चेकिंग से बचने को एक किशोर बुर्का पहनकर बाइक के पीछे बैठ गया और दूसरा किशोर बाइक चलाने लगा। मंसूरपुर में लोगों ने बुर्का के नीचे पैरों में जूते पहने देखने पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों किशोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने परिजनों को थाने बुलवाकर दोनों किशोरों को उनको सौंप दिया।

विज्ञापन


खतौली के रहने वाले दो किशोर बुधवार को बाइक पर मुजफ्फरनगर में कपड़े खरीदने के लिए गए थे। किशोरों के परिवार में शादी है। दोनों किशोर कपड़ा लेकर बाइक पर वापस लौटने लगे। रास्ते में इन किशोरों ने बाइक को रोक लिया, आपस में बातचीत करने लगे कि बाइक पर महिला को बैठी देखकर पुलिस चेकिंग के लिए नहीं रोकती है और न ही कागजात मांगती है। इसलिए एक किशोर ने बुर्का पहन लिया और बाइक के पीछे बैठ लिया। बाइक पर दोनों किशोर खतौली आने के लिए चल दिए। मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर शाहपुर मोड़ के पास इन किशोरों ने बाइक को रोक लिया और बुर्का पहने किशोर अपने मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करने लगे। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने देखा कि जिस युवक ने बुर्का पहना है। वह पैरों में जूते पहने हुए है, लोगों को तुरंत शक हो गया कि बुर्का पहने कोई बदमाश है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हुए हैं। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और थाने लाकर बुर्का उतरवाया तो वह किशोर निकला। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, उन्होंने बताया कि पुलिस चेकिंग से बचने के लिए बुर्का पहना था। किशोरों के पास कोई संदिग्ध सामान भी नहीं मिला। इस संबंध में मनोज चाहल ने बताया कि पुलिस चेकिंग से बचने के लिए बाइक सवार एक किशोर ने बुर्का पहना था। उनके परिजनों को थाने बुलवाया गया। परिजनों के सामने पुलिस ने किशोरों को चेताया। इसके बाद किशोरों को उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed