जुमे की नमाज पर फिर रहेगा अलर्ट, पुलिस को चप्पे-चप्पे पर रहने के आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमे की नमाज के लिए मेरठ शहर में फिर अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस को चप्पे- चप्पे पर रहने के आदेश जारी हुए हैं। शांति व्यवस्था बनाने और कानून व्यवस्था को देखते हुए उपद्रवियों की गिरफ्तारी पर बृहस्पतिवार को ब्रेक लगाया गया। लोगों से अपील की है कि जुमे की नमाज पर कोई बखेड़ा न करें।
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में छह लोगों की जान गई और पुलिसकर्मी समेत दर्जनों लोग घायल हुए थे। पुलिस की जांच में उपद्रव कराने के पीछे पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और सोशल डेमोक्रेटिक ऑफ इंडिया संगठन की भूमिका सामने आई है। आज फिर शुक्रवार है, इसको लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली।
एसपी सिटी डॉ. एनए सिंह का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों के संपर्क में पुलिस है। शांति से जुमे की नमाज सकुशल कराई जाएगी। 20 दिसंबर का हवाला देकर लोगों को समझाया है कि कोई भी बखेड़ा नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ में पीड़ितों से मिलीं प्रियंका, बोलीं- जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े होंगे
कोई जुलूस नहीं निकलेगा
पुलिस ने लोगों से कहा कि शुक्रवार को कोई भी ज्ञापन, जुलूस या रैली नहीं निकलेगी। खासतौर पर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाके में भीड़ नहीं लगनी चाहिए। जिससे बेवजह का उन्माद खड़ा हो। धार्मिक स्थलों पर पुलिस नहीं होगी, वहां सिर्फ स्थानीय लोगों को लगाया है। बाकी संवेदनशील इलाके में पुलिस सतर्क की गई है।
यह भी पढ़ें: चौंकाने वाले खुलासा, इस बड़ी साजिश के लिए भेजा था उपद्रवियों को, वीडियो से सामने आया सच
रिजर्व में रखी फोर्स
शुक्रवार को पुलिस अलर्ट रहेगी। स्थानीय लोग पुलिस के संपर्क में है। शांतिपूर्वक से नमाज अदा कराई जाएगी। पुलिस रिजर्व में रखी गई है, सड़क पर स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे। - अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/