लोकसभा चुनाव से पहले प्रशासन का मास्टर प्लान तैयार, दंगा नहीं होने देंगे ‘पुलिस मित्र’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में कानून व्यवस्था को खराब करने की गहरी साजिश होने के इनपुट मिल रहे हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चुनावी समीकरण बनाने के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में छोटी-छोटी बातों पर सांप्रदायिक और जातीय संघर्ष कराकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश चल रही है।
ऐसी घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए शहर में कॉलोनी, गली-मोहल्ले और देहात में गांव-गांव में लोगों को पुलिस मित्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मित्र में 218 पुलिसकर्मी जनपद में अलग से लगाए जाएंगे। संबंधित थाना पुलिस के सिपाही, दरोगा भी शामिल होंगे। नोडल अधिकारी सीओ बनेंगे। पुलिस मित्र की मीटिंग में आम लोगों की समस्याओं पर बात होगी।
विवादित बूथ का बना प्लान
विवादित मतदान बूथ के प्लान में स्थानीय लोगों के साथ पुलिस मीटिंग करेगी। विवाद करने वाले लोगों को पुलिस मित्र बनाएगी। मतदान के दौरान अगर कोई विवाद होता है तो पुलिस मित्र पुलिस की मदद करेंगे। वहीं, आगामी चुनाव का माहौल देखते हुए खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है।
थाना स्तर पर काम शुरू
पुलिस के मुताबिक निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव,विधानसभा और लोकसभा चुनाव का पुराना रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने नए रजिस्टर बनाने का काम शुरू किया है। जिसमें विवादित लोगों को दोबारा से अंकित कर कई नए लोग भी शामिल किए गए हैं। यह प्रक्रिया शहर और देहात के सभी थानों में चल रही है। पुलिस ने बताया कि उसी के आधार पर फोर्स लगाई जाएगी। विवादित प्वाइंटों पर जिम्मेदार लोगों से पहले से ही बातचीत कर ली जाएगी।
लोकसभा चुनाव से पहले कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कराना चाहते हैं। उनसे निपटने के लिए पुलिस तैयार है। पुलिस के पास पुख्ता इंतजाम भी हैं। आम जनता के साथ पुलिस का समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/