फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police forcibly closed Ganganagar market

पुलिस ने जबरन बंद कराया गंगानगर बाजार

Sat, 25 Jul 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police forcibly closed Ganganagar market
पुलिस ने जबरन बंद कराया गंगानगर बाजार
विज्ञापन

मेरठ। शहर में जहां संपूर्ण बाजार रात्रि आठ बजे के बाद बंद करने का आदेश दिया गया है वहीं गंगानगर बाजार को पुलिस द्वारा जबरन बंद कराया जा रहा है। व्यापारियों के विरोध पर पुलिस अब जिलाधिकारी के आदेश की कॉपी मांग रही है। व्यापारियों का आरोप है कि यह पूरा खेल अवैध वसूली तक सीमित है।
गंगानगर, मवाना रोड और रिठानी क्षेत्र कुल मिलाकर यहां लगभग 400 के आसपास व्यापारिक संस्थान हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद शहर भर में सभी बाजारों को रात्रि 8 बजे तक खोलने के आदेश है। इसके बावजूद व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस द्वारा शाम को 6:40 बजे से बाजार बंद कराने शुरू कर दिए जाते हैं। बक्सर व्यापार संघ के महामंत्री अंकुश चौधरी का आरोप है कि सात बजे के बाद सेटिंग से दुकानें खोली जा रही हैं। ज्यादातर बाजार जबरन बंद करा दिया जाता है। इस संबंध में एसीएम, डीएम को ज्ञापन भी दिया गया है। पुलिस व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। अध्यक्ष विकास दीवान ने कहा कि व्यापारी भी कोरोना महामारी के चलते जिला प्रशासन के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी संयुक्त व्यापार संघ से मामले की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

मीना बाजार बंद कराने पर हंगामा
- पुलिस पर मनमानी का आरोप
मेरठ। घंटाघर मीना बाजार शाम सात बजे बंद कराए जाने के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा किया। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने डीएम से मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश रात्रि आठ बजे तक बाजार खोलने के है लेकिन पुलिस मनमानी कर रही है और शात सात बजते ही बाजार को जबरन बंद कराया जा रहा है। शुक्रवार शाम 7:00 बजे शहर घंटाघर स्थित मीना बाजार को देहली गेट चौकी इंचार्ज ने बंद कराना शुरू कर दिया। जिसका व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने मामले की शिकायत संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज से की। व्यापारियों का आरोप है की चौकी इंचार्ज ने उनके साथ अभद्रता की है। सूचना पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और इंस्पेक्टर दिल्ली गेट से शिकायत की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेशों को दरकिनार कर पुलिस अपनी मनमानी चला रही है। अजय गुप्ता ने कहा कि अगर सोमवार को बाजार खुलने पर व्यवस्था सही नहीं की गई तो व्यापारी आंदोलन पुलिस के खिलाफ होगा। मामले में शिकायत डीएम व एसएसपी से भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed