फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police force deployed on the demolition of the statue of Bhimrao Ambedkar in Saharanpur:

सहारनपुर: भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने पर बवाल, पुलिस फोर्स तैनात

Thu, 21 Feb 2019 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Feb 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
police force deployed on the demolition of the statue of Bhimrao Ambedkar in Saharanpur:
BR Ambedkar

यूपी के सहारनपुर में अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हंगामे की खबर मिलते ही आनन फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। 

विज्ञापन


बड़गांव थानाक्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा क्षेत्र में स्थित भीवराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार यहां सुबह के समय कुछ लोगों ने मूर्ति को खंडित किया हुआ था जिस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने बुधवार रात्रि को अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया। जानकारी के अनुसार बड़गांव के शिमलाना गांव में शिव मंदिर में गुरुवार सुबह पूजा के लिए गए कुछ लोगों ने मंदिर के सामने लगी अंबेडकर की मूर्ति को खंडित देखकर हंगामा कर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 

यहां हंगामा बढ़ता देख ग्राम प्रधान ने लोगों को तुरंत दूसरी मूर्ति लगवाने का आश्वसन देते हुए मामला शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान हंगामे की सूचना पर एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस के शिमलाना पहुंचते ही लोगों ने फिर हंगामा करना शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस व पीएसी को गांव में तैनात किया गया। यहां भीड़ को शांत करते हुए एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने दूसरी मूर्ति मंगवाने के लिए लोगों को भेजा।

हालांकि मूर्ति को किसने क्षतिग्रस्त किया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।  पुलिस के अनुसार जब तक दूसरी मूर्ति नहीं लग जाती तब तक पुलिस और पीएसी गांव में ही तैनात हैं।। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed