{"_id":"6154c72d8ebc3e0a1e5d6e5f","slug":"police-filed-chargesheet-in-anamika-jain-amber-case-meerut-news-mrt5584882139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका जैन अंबर मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका जैन अंबर मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
विज्ञापन

मेरठ। शहर की कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर को लेकर कासगंज के जिला पंचायत सदस्य द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के मामले में क्राइम ब्रांच मेरठ ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पिछले साल मुकदमा दर्ज हुआ था।
पिछले वर्ष कासगंज के जिला पंचायत सदस्य और कवि सम्मेलनों के आयोजक विपिन शर्मा ने कवयित्री अनामिका जैन अंबर को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। जिस पर अनामिका ने 27 जून, 2020 को सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि विपिन शर्मा ने कासगंज एवं आसपास के सरकारी कवि सम्मेलन हथियाने के उद्देश्य से पोस्ट अपलोड की थी। पुलिस ने मामले की जांच की। सदर बाजार पुलिस ने विपिन शर्मा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
डॉ. अनामिका जैन अंबर ने बताया कि कलाकारों का शोषण लंबे समय से ऐसे लोग करते आए हैं। अमूमन महिलाएं या महिला कलाकार अपनी अस्मिता पर अंगुली ना उठे, इस कारण शोषण सहती रहती हैं, लेकिन महिलाएं सशक्त हो रही है। कवि सौरभ सुमन ने बताया कि विपिन शर्मा ने झूठ के आधार पर अग्रिम जमानत हासिल की थी।
विज्ञापन
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।