{"_id":"5d8bce558ebc3e01802ea5a2","slug":"police-file-the-chargesheet-in-attampt-to-murder-meerut-news-mrt4452700186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की पत्नी की हत्या की शाजिश रचने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की पत्नी की हत्या की शाजिश रचने का मामला
विज्ञापन
कंकरखेड़ा/मेरठ। प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी की नवविवाहित पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने के मामले में कंकरखेड़ा पुलिस ने आरोपी युवती और तीन शूटरों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।
पुलिस ने बताया कि एक अगस्त 2019 को एसटीएफ लखनऊ की इंस्पेक्टर अंजलि तिवारी के नेतृत्व में टीम मेरठ पहुंची थी। टीम ने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ कंकरखेड़ा के गुरुनानक बाजार स्थित न्यू जायसवाल लॉज में दबिश दी थी। यहां से तीन शूटरों विजय अग्रवाल उर्फ विजय कालिया निवासी एसएसई/200 सेक्टर-सी विकास नगर लखनऊ, अखिलेश वाजपेयी पुत्र नेतराम निवासी अस्थाना कोट सीतापुर और राजकुमार राय उर्फ अमन राय पुत्र हरिकेश निवासी अमौली बलुआ चंदौली को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से एक कार, तमंचा, तीन कारतूस, और चाकू के अलावा करीब आधा दर्ज मोबाइल फोन बरामद किए थे।
आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि इन तीनों शूटरों को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की किंग्स पार्क कालोनी निवासी मुकुल गुप्ता की पत्नी मनीषा की हत्या के लिए मुकुल की प्रेमिका प्रियंका निवासी वाराणसी ने हायर किया था। उसने अपने भाई विवेक के साथ मिलकर मनीषा की हत्या की साजिश रची थी, ताकि वह मुकुल से शादी कर सके। पांच लाख रुपये में सुपारी तय हुई थी, जिसमें 70 हजार रुपये शूटरों को एडवांस मिले थे। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्रपाल राणा ने बताया कि इस केस के विवेचक सूरजपाल ने आरोपी प्रियंका व तीनों शूटरों के खिलाफ 13 पन्नों का आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
ये था मामला
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वाराणसी निवासी प्रियंका करीब सात साल पहले दिल्ली में बीटेक कर रही थी। वहीं मेरठ निवासी मुकुल भी पढ़ाई कर रहा था। दोनों में दोस्ती के बाद प्यार हो गया था। मुकुल को हरियाणा स्थित एक सरकारी बैंक में क्लर्क की तो प्रियंका को मिर्जापुर में निजी बैंक में कैशियर की नौकरी मिल गई थी। मुकुल ने प्रियंका से किनारा कर मनीषा से 10 जुलाई 2019 को शादी कर ली थी। इसकी जानकारी पर प्रियंका ने अपने भाई के साथ मिलकर मनीषा की हत्या की साजिश रच डाली थी। पुलिस के अनुसार तीनों शूटर एक अगस्त से पहले 23 जुलाई को भी मेरठ आए थे। उन्होंने दो दिन रेकी की थी। लेकिन सफल नहीं हो सके थे।