फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police file chargesheet against Sunil Rathi Munna Bajrangi murder

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: पुलिस ने दाखिल किया आरोप पत्र, सुनील राठी को बनाया आरोपी

Tue, 16 Oct 2018 12:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 16 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Police file chargesheet against Sunil Rathi Munna Bajrangi murder
मुन्ना बजरंगी व कुख्यात सुनील राठी बाएं - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। लेकिन चार्जशीट अभी स्वीकार नहीं की गई। सोमवार को 25 आर्म्स एक्ट में राठी की न्यायालय में पेशी थी। लेकिन दिल्ली पुलिस उसे पेशी पर लेकर नहीं आई।   
विज्ञापन


9 जुलाई को मुन्ना बजरंगी की जिला कारागार में कुख्यात सुनील राठी ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। घटना में प्रयुक्त पिस्टल गटर में फेंक दी थी। पुलिस ने गटर से पिस्टल, दो मैगजीन, 22 कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में तत्कालीन जेलर यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इस मामले में राठी पर 25  आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इस मामले में खेकड़ा थाना पुलिस ने राठी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है। सोमवार को 25 आर्म्स एक्ट के मामले में सुनील राठी की न्यायालय में पेशी थी। इस समय राठी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। दिल्ली पुलिस उसे कोर्ट में पेशी पर लेकर नहीं आई।   
विज्ञापन
विज्ञापन


खेकड़ा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अदालत में चार्जशीट भेज दी है। अभी यह स्वीकार नहीं की गई है। क्योंकि राठी ने जान का खतरा बताकर न्यायालय  में  पेश न करने की गुहार लगाई है। उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराई जाती है। उन्होंने बताया कि चार्जशीट में सुनील राठी को ही आरोपी बनाया गया है।  

कौन से पिस्टल से की गई थी बजरंगी की हत्या 
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पुलिस की कहानी अधूरी ही है। जिस पिस्टल से बजरंगी की हत्या होना बताया गया है, जांच रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि उस पिस्टल से बजरंगी को गोली नहीं मारी गई। पिस्टल की दोबारा जांच चल रही है।  बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त हथियार कहां गया, इसका पुलिस पता नहीं लगा पाई।  

उलझी है बजरंगी हत्याकांड की गुत्थी 
डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। पुलिस ने चार्जशीट में सुनील राठी को ही आरोपी बनाया है। पुलिस आज तक इस बात का पता नहीं लगा पाई कि बजरंगी की हत्या किसके इशारे पर की गई। क्योंकि सुनील राठी की उससे कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस ने राठी द्वारा बताई गई कहानी पर ही विश्वास कर लिया। जबकि हत्या के वक्त जेल से वायरल हुई बरजंगी के शव की फोटो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे। 

जेल से दो फोटो वायरल की गई थी। एक फोटो में बजरंगी की छाती पर गोली के निशान नहीं थे। दूसरे फोटो में बजरंगी की छाती पर दो गोलियों के निशान थे। जिससे यह तो साफ हो गया था कि मरने के बाद बजरंगी को फिर से दो गोली मारी गई थी। पुलिस इस रहस्य से भी पर्दा नहीं उठा सकी।  एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कईं बिंदुओंं पर अभी जांच चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed