{"_id":"6910d35f2a4536e5370f0529","slug":"police-engaged-in-search-of-the-accused-of-firing-at-the-pradhans-house-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104048-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रधान के घर फायरिंग के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रधान के घर फायरिंग के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के पाली गांव में तीन दिन पूर्व ग्राम प्रधान सरिता के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
बृहस्पतिवार रात लगभग 2:00 बजे पाली गांव के प्रधान सरिता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इसमें प्रधान के देवर सतेंद्र ने गांव के ही दो युवकों को नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की और तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगाई हैं जो नामजद आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी का कहना है कि आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं। उधर, गांव में अंधाधुंध फायरिंग की घटना के बाद से ग्रामीण पूरी तरह दहशत में हैं। दिन छिपने के बाद लोग अपने घरों के दरवाजे बंद कर अंदर कैद हो जाते हैं। गांव की गलियां सुनसान नजर आ रही हैं। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार का मामले का खुलासा किया जाएगा।