बदमाशों से पुलिस की दिनदहाड़े मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं बैंकों की चेकिंग के लिए थाने से रवाना होकर पुलिस वाले पावली रोड पर जा थे कि वेंकटेश्वर स्कूल के पास पावली खास की तरफ से दो संदिग्ध व्यक्ति एक केटीएम200 बाइक से आते दिखाई दिए। बाइक सवार पुलिस को देखकर तेजी से वापस मुड़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा जबकि उसका एक साथी मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बाइक व तमंचा पुलिस ने बरामद कर लिया।
बताया गया कि घायल बदमाश मीठे पुत्र निसार निवासी ग्राम टर्की थाना सरधना है जबकि उसका साथी शादाब जो घायल बदमाश का ही ग्राम निवासी है फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों शातिर अपराधी हैं।
अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस तथा एक केटीएम 200 बिना नंबर की मोटरसाइकिल व एक लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।