{"_id":"5d8bd28c8ebc3e93d33e673b","slug":"police-encounter-encounters-police-encounter-with-gokash-sardana-news-mrt445271810","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, तीन को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, तीन को गोली लगी
विज्ञापन
खिवाई के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल गोकश।
- फोटो : SARDANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, तीन को गोली लगी, दो फरार
- कस्बा खिवाई की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। कस्बा खिवाई स्थित घर में गोकशी करते हुए आधा दर्जन गोकशो के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने भाग रहे तीन आरोपी को उनके पैर में गोली मारकर दबोच लिया। दो गोकश फरार हो गए। पुलिस ने कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, छुरी व औजार बरामद किए है।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खिवाई निवासी अनवार पुत्र शौकत के मकान पर छापा मारा। जिसमें घर के बरामदे में तीन लोग गोकशी करते मिले। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की ओर फरार होने लगे। इस दौरान पुलिस व गोकशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने तीन गोकशों के पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए गोकश अनवार पुत्र शौकत, बिलाल पुत्र आशु व मेहरबान पुत्र हनीफ खिवाई हैं। फरार आरोपी अनीस पुत्र रियासत और अरशद पुत्र आसू उफ़ॱर आस मोहम्मद निवासी पांचली बुजुर्ग हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे, दो कारतूस और गोकशी के औजार बरामश किए हैं। पुलिस ने मौके से मांस बरामद किया है। पुलिस ने घायल गोकशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।