फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police embroiled in border dispute, woman's body lay on railway track for four hours

Meerut News: सीमा विवाद में उलझी पुलिस, चार घंटे रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा महिला का शव

Sat, 15 Nov 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Police embroiled in border dispute, woman's body lay on railway track for four hours
संदीप,,,, परतापुर के माहिउददीनपुर में ट्रेन से गिरकर महिला की मौत मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : samvad
मेरठ। परतापुर के मोहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह चलती ट्रेन से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और परतापुर पुलिस चार घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। जीआरपी महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह मेरठ से दिल्ली जाने वाली चलती ट्रेन से महिला गिर गई। रेलवे ट्रेक पर पत्थरों में गिरने से महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे फाटक नजदीक होने के कारण मामला सीमा विवाद में उलझ गया। परतापुर थाना पुलिस ने जीआरपी को फोन की जानकारी दी। जीआरपी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक दोनों पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझी रही। बाद में जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जीआरपी के सब इंस्पेक्टर पिंकू चौधरी ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 52 वर्ष है। महिला ने नीले रंग की साड़ी बांधी है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि ट्रेन गिरने से महिला की मौत हुई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि थाना और जीआरपी मौके पर पहुंची थी। मामला जीआरपी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed