{"_id":"627192336522ad3a37658ae8","slug":"police-drone-again-flew-on-the-roofs-of-houses-in-sotiganj-meerut-news-mrt5871133100","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगरानी कड़ी: मेरठ सोतीगंज में घरों की छतों पर फिर उड़ा पुलिस का ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगरानी कड़ी: मेरठ सोतीगंज में घरों की छतों पर फिर उड़ा पुलिस का ड्रोन
Wed, 04 May 2022 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:06 AM IST
सार
मेरठ में लूट के वाहनों के कटान के लिए बदनाम सोतीगंज में पुलिस ने फिर से ड्रोन उड़ाया। यहां से ली गई वीडियो सुरक्षित रखी जा रही हैं।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में लूट और चोरी के वाहनों के कटान के लिए बदनाम रहे सोतीगंज में मंगलवार को पुलिस ने ड्रोन उड़ाया। पुलिस ने देखा कि छतों पर वाहनों के स्पेयर पार्ट्स तो नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि समय-समय पर ड्रोन उड़ाया जाता रहेगा।
पुलिस ने सोतीगंज में वाहनों का कटान बंद करा दिया है। वर्षों तक यह इलाका लूट एवं चोरी के वाहनों के कटान के लिए बदनाम रहा। अब तक पुलिस हाजी गल्ला और हाजी गल्ला जैसे कटान माफिया को सलाखों में बंद करा चुकी है। इस पूरे इलाके और यहां वाहनों के कबाड़ का काम करने वालों पर पुलिस लगातार निगाह बनाए हुए है।
सदर बाजार पुलिस ने पंद्रह दिन पहले भी सोतीगंज में ड्रोन उड़ाया था। बुधवार को भी ड्रोन से निगरानी की गई। यहां से ली गई वीडियो सुरक्षित रखी जा रही हैं। सदर बाजार इंस्पेक्टर ने यह ड्रोन अपनी देख रेख में पूरे सोतीगंज में उड़वाया।
विज्ञापन
इसके साथ ही यह फोटो वीडियो एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर और एएसपी कैंट को भी भेजे गए। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि सोतीगंज,में वाहनों का कटान दोबारा शुरू न हो इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।