फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police disclose in the case of attack on rajbeer in meerut

मेरठ: कृषि विवि के डीन पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा, बिल्डर समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2022 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Mar 2022 04:26 PM IST
सार

मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के डीन पर हमले के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Police disclose in the case of attack on rajbeer in meerut
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कृषि यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी बिल्डर अनिल बालियान, मुनेंद्र बाना और आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया है कि यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर आरती भटेले की बिल्डर से दोस्ती थी। आरती राजवीर की हत्या कराकर वेटरनरी की डीन बनना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरती और अनिल ने उधम सिंह के शूटर आशु को पांच लाख की सुपारी दी। जिसके चलते उधम सिंह के शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

डॉ. राजवीर सिंह पर हमले के मामले में प्रोफेसर आरती व नदीम फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि आशु 9 फरवरी को डासना जेल से छूट कर आया था और 11 मार्च को उसने सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed