{"_id":"623859d235ba75347b642431","slug":"police-disclose-in-the-case-of-attack-on-rajbeer-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कृषि विवि के डीन पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा, बिल्डर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कृषि विवि के डीन पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा, बिल्डर समेत तीन गिरफ्तार
Mon, 21 Mar 2022 04:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 21 Mar 2022 04:26 PM IST
सार
मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के डीन पर हमले के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कृषि यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी बिल्डर अनिल बालियान, मुनेंद्र बाना और आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया है कि यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर आरती भटेले की बिल्डर से दोस्ती थी। आरती राजवीर की हत्या कराकर वेटरनरी की डीन बनना चाहती थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरती और अनिल ने उधम सिंह के शूटर आशु को पांच लाख की सुपारी दी। जिसके चलते उधम सिंह के शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
डॉ. राजवीर सिंह पर हमले के मामले में प्रोफेसर आरती व नदीम फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि आशु 9 फरवरी को डासना जेल से छूट कर आया था और 11 मार्च को उसने सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया।