शामली: दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे दंपती को पुलिस द्वारा धमकाने का आरोप, जांच शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली जिले के कांधला थाने में पुलिसकर्मियों पर एक दुष्कर्म पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज न करने और उसे व उसके पति को थाने से धमकाकर भगाने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। सीओ कैराना को मामले की जांच सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार कांधला क्षेत्र के एक गांव में युवक पर चाची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। उस समय महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि घर में घुसकर भतीजे ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
सोमवार सुबह दुष्कर्म पीड़ित महिला और उसका पति कांधला थाने शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और दुष्कर्म पीड़िता के पति को हवालात में बंद करने की धमकी दी।
वहीं पुलिस का कहना है कि, यह मामला दुष्कर्म का न होकर आपसी मारपीट और विवाद का लग रहा है। एएसपी ने कांधला पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुष्कर्म पीड़ित परिवार के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करने के आरोपों की जांच सीओ कैराना को सौंपी गई है।