फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police did not register report victim of misbehave in kandhla shamli district

शामली: दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे दंपती को पुलिस द्वारा धमकाने का आरोप, जांच शुरू

Mon, 08 Jul 2019 04:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Jul 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Police did not register report victim of misbehave in kandhla shamli district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जिले के कांधला थाने में पुलिसकर्मियों पर एक दुष्कर्म पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज न करने और उसे व उसके पति को थाने से धमकाकर भगाने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। सीओ कैराना को मामले की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांधला क्षेत्र के एक गांव में युवक पर चाची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। उस समय महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि घर में घुसकर भतीजे ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

सोमवार सुबह दुष्कर्म पीड़ित महिला और उसका पति कांधला थाने शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और दुष्कर्म पीड़िता के पति को हवालात में बंद करने की धमकी दी। 

वहीं पुलिस का कहना है कि, यह मामला दुष्कर्म का न होकर आपसी मारपीट और विवाद का लग रहा है। एएसपी ने कांधला पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुष्कर्म पीड़ित परिवार के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करने के आरोपों की जांच सीओ कैराना को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed