फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police did not find any evidence of girl's murder

Meerut News: बच्ची की हत्या का पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत

Fri, 19 Jul 2024 05:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 19 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Police did not find any evidence of girl's murder
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में मामा की शादी में आई सवा दो साल की मासूस की हत्या हुई या वो किसी जानवर का शिकार बनी। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को अभी तक ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला है जिससे ये मान लिया जाए कि बच्ची का अपहरण करके हत्या की गई है। हिरासत में लिए गए तीनों लोगों के खिलाफ कोई सुबूत अब तक नहीं मिल पाया है। उनको पुलिस की निगरानी में घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

लोहियानगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवक की बरात भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में आई थी। रात को शादी की रस्में हो रहीं थीं। शादी में दूल्हे की गाजियाबाद निवासी बहन-बहनोई सवा दो साल की बेटी और छह साल के बेटे के साथ आए थे। फेरों के समय परिवार के सभी लोग मकान की दूसरी मंजिल पर चले गए। दोनों बच्चों को घर के बाहर सड़क किनारे तख्त पर सुला दिया। रात दो बजे लोग नीचे आए तो देखा बच्ची तख्त पर नहीं थी। बच्ची की तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे के करीब जयभीमनगर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों ने बच्ची का शव देखा तो परिजन और पुलिस को जानकारी हुई। बच्ची के शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान थे। इस मामले में बच्ची के मामा ने शिवकुमार, आसिफ और अरुण के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्ची के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के दौरान पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के मुताबिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। बच्ची के शरीर पर मिले घाव जानवर की तरह नोचे जाने वाले थे। बच्ची को रात को तीन बजे एक महिला ने अकेले रोते हुए जाते देखा था। ऐसे में यही आशंका जताई जा रही है कि चौराहे से आगे गांव के आखिरी छोर पर बच्ची को कोई जंगली जानवर तो नहीं उठा ले गया। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने जांच की लेकिन कुछ खास नहीं मिला। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed