फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police deployed for security of strong rooms

पीएसी हटाई, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करेगी पुलिस

Fri, 23 Oct 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 23 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police deployed for security of strong rooms

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में अचानक हुए बदलाव से प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया है। इसके लिए पहले आरएएफ मांगी गई थी, जिसके न मिलने पर पीएसी लगाई गई थी। अब अचानक पीएसी हटाकर मतपेटियों की सुरक्षा पुलिस के हवाले कर दी गई है। ऐसे में मतपेटियों में सेंधमारी और उन्हें बदले जाने की चर्चाओं पर प्रत्याशी मतगणना स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। प्रत्याशियों ने गड़बड़ी की आशंका जताई है तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत करते हुए मतपेटियों से छेड़छाड़ की साजिश का अंदेशा जताया है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि त्योहारों की संवेदनशीलता के कारण ऐसा किया गया है।

विज्ञापन


जनपद के नौ ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य का मतदान हो चुका है। मतदान के बाद सभी मतपेटियां ब्लॉक स्तरों पर बनाए गए मतगणना स्थलों पर स्ट्रांग रूम में बंद कर दी गई थीं। सुरक्षा की दृष्टि से यहां चौबीस घंटे पीएसी के साथ आरएएफ तैनात की गई थी। लेकिन, दो दिन पूर्व अचानक इस सुरक्षा बल को यहां से हटाते हुए सिविल पुलिस की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन


सेंधमारी की चर्चाओं से प्रत्याशियों में मची खलबली
सुरक्षा व्यवस्था में चुपचाप हुए इस बदलाव पर प्रत्याशियों में खलबली मची है। वार्ड एक के प्रत्याशी कुलविंदर, वार्ड तीस के डॉ. मनोज अधाना, वार्ड 31 के वसीम जब्बार, वार्ड 28 के विश्वराज विशु, वार्ड दो के अनुज भाटी, वार्ड 32 के डॉ. सुशील, वार्ड 15 की डॉ. मीनाक्षी भराला और वार्ड 19 के योगेंद्र कुसैड़ी आदि ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रत्याशियों का कहना है कि सिविल पुलिस सीधे सत्ता के दबाव में काम करती है। ऐसे में मतपेटियों की सुरक्षा में सिविल पुलिस की तैनाती नहीं होनी चाहिए थी। फिर राज्य निर्वाचन आयोग ने जो निर्देश दिए थे, उसे सरकार को अपने स्तर से बदलने का कोई हक नहीं था। प्रत्याशियों ने इसके पीछे किसी बड़ी गड़बड़ी की आशंका जताई है। पीएसी हटने और सिविल पुलिस तैनात होने की सूचना पर मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों ने पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, कुछ प्रत्याशियों ने समर्थकों की ड्यूटी भी निगरानी के लिए लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतपेटियां बदलने की अफवाह पर दौड़े प्रत्याशी
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में मतपेटियों की सुरक्षा में लगाई गई पीएसी को हटा लिया गया। इस बीच अफवाह फैल गई कि स्कूल में बने स्ट्रांग रूम से मतपेटियां बदली जा रही हैं। प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और मतपेटियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। पीएसी हटाये जाने के बाद मतपेटियों की सुरक्षा एक दारोगा और चार सिपाहियों को दी गई है। एसडीएम मवाना रितु पूनिया का कहना है कि त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे प्रदेश में चुनाव ड्यूटी में लगी पीएसी को हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed