{"_id":"58ab3d794f1c1b0a53b239b5","slug":"police-constrable-says-he-become-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, एसएसपी दफ्तर में ये कौन बोला, 'मैं हनुमान दूत, कोई बोला तो भस्म कर दूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, एसएसपी दफ्तर में ये कौन बोला, 'मैं हनुमान दूत, कोई बोला तो भस्म कर दूंगा'
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 21 Feb 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आदेश कुमार ने सोमवार को पहले एसएसपी ऑफिस और फिर सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा काटा। चेहरे पर भभूत मलकर पहुंचा सिपाही बोला कि मैं हनुमान का दूत बनकर आया हूं, कोई बोला तो भस्म कर दूंगा। सिपाही ने पुलिस विभाग में पैसे लेकर ट्रांसफर करने का आरोप भी लगाया। देर रात तक सिपाही पुलिस हिरासत में रहा।
विज्ञापन
मथुरा निवासी सिपाही आदेश कुमार पुलिस लाइन में तैनात है। चेहरे पर राख लगाकर सिपाही सोमवार सुबह एसएसपी ऑफिस पहुंच गया। सिपाही ने खुद को हनुमान का दूत बताकर हंगामा किया तो कुछ पुलिसकर्मी वहां से भाग खड़े हुए। पुलिसकर्मियों ने सिपाही को पकड़ने का प्रयास किया तो वह शोर मचाने लगा। सिपाही एसएसपी के पास पहुंच गया। एसएसपी ने सिविल लाइन पुलिस बुलाकर सिपाही को थाने भिजवाया।
विज्ञापन
सिपाही ने सिविल लाइन थाने में भी जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मी उसको समझाते रहे। लेकिन उसने एक नहीं सुनी। पुलिस ने सिपाही के परिजनों को फोन किया। देर रात तक पुलिस सिपाही को संभालने में लगे रहे। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार ने बताया कि सिपाही की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिजनों को बुलाकर सिपाही को सुपुर्दगी में दिया जाएगा। परिजनों ने सिपाही का पहले से इलाज चलना बताया है।
विज्ञापन