{"_id":"69b083d4804614457c06f594","slug":"police-close-to-the-person-who-stole-siddharth-tiwaris-belongings-preparations-for-arrest-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1128732-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिद्धार्थ तिवारी का सामान चोरी करने वाले के करीब पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिद्धार्थ तिवारी का सामान चोरी करने वाले के करीब पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी की तैयारी
विज्ञापन
मेरठ। निर्माता निर्देशक सिद्धार्थ कुमार तिवारी का दिल्ली रोड स्थित कॉन्वे होटल से लाखों का नकदी-सामान चोरी के आरोपी के पुलिस करीब पहुंच गई है। आरोपी के होटल पर आने और वारदात कर जाने के दौरान के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। आरोपी ने ध्यानचंद नगर में एक फैक्टरी के कर्मचारियों से सिम इजेक्टर मांगकर मोबाइल से सिमकार्ड निकालकर फेंका था। आरोपी लोहियानगर के पास भी दिखा। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर घेराबंदी शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है।
मुंबई निवासी सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि वह बृहस्पतिवार शाम अपने साथियों के साथ मेरठ पहुंचे थे। वह होटल कॉन्वे के कमरा नंबर 507 में ठहरे थे। उन्होंने होटल स्टाफ से कमरे का एसी काम नहीं करने की शिकायत की थी। इसी वजह से उन्होंने कमरे का गेट नहीं बंद किया था। शुक्रवार सुबह नींद खुलने पर पता चला कि चोर उनके कमरे से सात लाख की घड़ी, 1.25 लाख की नकदी, टैब, हेडफोन, मोबाइल, दो कीमती चश्मे, जूते, कैप, पर्स में रखे फॉरेक्स कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि ले गया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इसमें होटल के पूर्व कर्मी, वारदात के दौरान तैनातकर्मी, इलेक्ट्रीशियन आदि शामिल हैं।रा
रात 3:16 बजे प्लांट के सामने निकाल रहा सिम
पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बृहस्पतिवार रात वारदात के बाद सी ब्लॉक में एसटीपी प्लांट के सामने पहुंचा है। यहां रात 3:16 बजे पर आरोपी फैक्टरी कर्मचारियों से सिम इजेक्टर मांगकर मोबाइल से सिम निकालता दिख रहा है। दो मिनट के फुटेज में आरोपी ने निर्माता निर्देशक के जूते पहने हैं, सिर पर कैप लगाई है और कमर पर बैग लटका रखा है। इसी बैग में चोरी कर ले जाया गया सामान बताया गया है। इसके अलावा आरोपी वारदात से पहले होटल के आसपास, नूरनगर, गगोल व मोहद्दीनपुर के पास नंगे पैर दिखाई दिया है। आरोपी वारदात के बाद होटल के चौथे फ्लोर पर सीढि़यों से उतरता भी दिख रहा है।
विज्ञापन
आरोपी का नहीं मिल रहा आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी की पहचान के बाद पुलिस ने उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला लेकिन कोई पुराना केस शुरुआत जांच में नहीं मिला है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही यह पता चलेगा कि इसने इससे पहले कोई अपराध किया है या नहीं। आरोपी सीधा कॉन्वे होटल में पांचवें फ्लोर पर कैसे पहुंचा। इसकी भी पड़ताल जारी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि ठोस सुराग हाथ लगे हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।