फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police chauki near interchange

परतापुर में इंटरचेंज के पास बनेगी हाईवे पुलिस चौकी

Sat, 13 Feb 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
police chauki near interchange
परतापुर में इंटरचेंज के पास बनेगी पुलिस चौकी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर तिराहे पर इंटरचेंज के पास पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इसका नाम हाईवे पुलिस चौकी परतापुर रखा जाएगा। निर्माण के लिए एनएचएआई ने 5.72 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। शुक्रवार को सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय और एसओ परतापुर सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और एनएचएआई के अधिकारियों से बात की।

सीओ अमित राय ने बताया कि परतापुर में अभी तक कोई पुलिस चौकी नहीं थी। घाट चौकी को हाईवे पर बिगबाइट के पास बनाने का काम शुरू कर दिया है। परतापुर तिराहे पर इंटरचेंज बनने के बाद यहां पुलिस चौकी की जरूरत है। साथ ही दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के कारण भी चौकी की आवश्यकता थी। इस चौकी के लिए 24 घंटे पुलिस की शिफ्ट के अनुसार तैनाती की जाएगी। परतापुर तिराहे पर यह पहली पुलिस चौकी होगी, जिसमें दो रूम, शौचालय और बैरक भी बनाई जाएगी। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के लिए वीआईपी रूम भी बनाया जाएगा। हाईवे से निर्धारित दूरी का अंतराल रखकर चौकी बनाई जाएगी। मार्च तक काम पूरा करना है। चौकी के लिए दो सब इंस्पेक्टर और 16 सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि चौकी बनने से यातायात व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed