{"_id":"67abbea65ece42fc5c0a4370","slug":"police-caught-the-couple-who-reached-the-commissionerate-after-warning-of-self-immolation-meerut-news-c-14-1-mrt1005-780317-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आत्मदाह की चेतावनी देकर कमिश्नरी पहुंचे दंपती को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आत्मदाह की चेतावनी देकर कमिश्नरी पहुंचे दंपती को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..बुलंदशहर के दम्पति द्वारा कमिश्रनी मे आत्मदाह करने की धमकी के बाद कमिश्नरी पर चै
गाजियाबाद-बुलंदशहर संस्करण के ध्यानार्थ...
- दो भाइयों में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा है विवाद
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आत्मदाह की चेतावनी देकर मंगलवार को कमिश्नरी पहुंचे बुलंदशहर के गांव रिटोली निवासी प्रेमचंद और उनकी पत्नी को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस दंपती को कार में बैठाकर अपने साथ ले गई और चेतावनी देकर छोड़ दिया। दंपती की शिकायत पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सिकंदराबाद के गांव रिटोली निवासी प्रेमचंद और उनकी पत्नी के पहुंचने की सूचना पर दिन निकलते ही कमिश्नरी गेट पर पुलिस बल तैनात हो गया। कमिश्नरी आने वाले सभी लोगों की तलाशी और पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया गया। दोपहर लगभग 12:40 बजे दंपती कमिश्नरी गेट पर पहुंचे। उन्हें पुलिस ने रोक लिया। बताया गया है कि प्रेमचंद का अपने सगे भाई से जमीन बंटवारे को लेकर कमिश्नरी में वाद चल रहा है। उनकी जमीन रोड के किनारे है।
प्रेमचंद सड़क किनारे ही जमीन का हिस्सा लेना चाहते हैं। प्रेमचंद से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अधिकारियों की कार्रवाई से परेशान है। इसलिए आत्मदाह की चेतावनी दी है। प्रेमचंद ने शिकायत देकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की बात कही है। सीओ सिविल लाइन का कहना है कि अभिषेक तिवारी का कहना है कि दंपती को कमिश्नरी से लाया गया था। उन्हें समझाकर भेज दिया गया है। उनकी शिकायत पर संबंधित अधिकारी जांच कर कार्रवाई करेंगे।