फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police busy investigating teacher's mobile and laptop

पुलिस शिक्षिका के मोबाइल व लैपटॉप की जांच में जुटी

Sun, 10 Aug 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Police busy investigating teacher's mobile and laptop
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पांडव नगर के पूजन गर्ल्स पीजी में शुक्रवार सुबह 29 वर्षीय मनोविज्ञान की शिक्षिका नईमा ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी नौशाद में थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 29 वर्षीय बेटी नईमा पांडव नगर के पूजन गर्ल्स पीजी हॉस्टल के ए- 148 में रहती थी। पीड़ित पिता के अनुसार, लगभग एक साल से उनकी बेटी संविदा पर सीसीएसयू में मनोविज्ञान की शिक्षिका थी। शुक्रवार सुबह शिक्षिका का शव कमरे में पंखे पर चुन्नी से लटका हुआ मिला। मृतक शिक्षिका के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। शिक्षिका ने तारिक व उसके परिवार पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने केस दर्ज के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि शिक्षिका के मोबाइल व लैपटॉप के पासवर्ड खुलवाने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed