फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police brought Sunil Rathi's mother and cousin brother on transit remand

सुनील राठी की मां और ममेरे भाई को ट्रांजिट रिमांड पर लाई पुलिस

Sun, 07 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police brought Sunil Rathi's mother and cousin brother on transit remand
सुनील राठी की मां और ममेरे भाई को ट्रांजिट रिमांड पर लाई पुलिस
विज्ञापन

बागपत। कुख्यात सुनील राठी की मां राजबाला और ममेरे भाई परविंद्र को पुलिस शनिवार को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां चसे हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या व गैंगस्टर के मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। राजबाला को मेरठ व परविंद्र को बागपत जेल भेजा गया। वहीं, सुनील राठी के भाई अरविंद को जल्द ही पुलिस बी-वारंट पर लेकर आएगी।
हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना समेत पांच लोगों को कुर्डी में 22 जून 2020 को गोली मार दी गई थी। गोली लगने से घायल परमवीर की कई दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वर्ष 2021 के जिला पंचायत चुनाव में परमवीर को रास्ते से हटाने के लिए कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर हत्या की गई थी। इसमें सुनील राठी की मां राजबाला, भाई अरविंद, परविंद्र के नाम भी आए थे। इन पर गैंगस्टर भी लगाई गई थी और उसके बाद से ये सभी फरार चल रहे थे। सुनील राठी की मां राजबाला, भाई अरविंद और ममेरे भाई परविंद्र को बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

छपरौली थाना प्रभारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या में टीकरी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष राजबाला चौधरी षड्यंत्र में शामिल थीं, जबकि अरविंद व परविंद्र घटना में शामिल रहे। छपरौली पुलिस ने राजबाला व परविंद्र को हत्या व गैंगस्टर के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसके बाद शनिवार को उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों मुकदमों में उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर राजबाला चौधरी को मेरठ जेल व परविंद्र को बागपत जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed