फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police beaten up has BJP leader in hot spot area at Meerut city and video viral

मेरठ: पुलिस ने संघ कार्यकर्ता को घर में घुसकर पीटा, फिर घसीटते हुए ले गई, वीडियो वायरल

Fri, 22 May 2020 01:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 May 2020 01:28 AM IST
सार

  • संघ कार्यकर्ता को घर में घुसकर पीटा, फिर काफी दूर तक घसीटा 
  • जागृति विहार सेक्टर-7 हॉटस्पॉट का मामला
  • मेडिकल पुलिस पर आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Police beaten up has BJP leader in hot spot area at Meerut city and video viral
संघ कार्यकर्ता से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मेडिकल पुलिस पर आरोप लगे हैं कि उसने जागृति विहार सेक्टर-7 में लोगों से गालीगलौज की। भाजपा नेता व संघ कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें घर में घुसकर पीटा। इसके बाद संघ कार्यकर्ता को घर से घसीटते हुए आधा किलोमीटर तक बेइज्जत किया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। 

विज्ञापन


मेडिकल क्षेत्र का जागृति विहार सेक्टर-7 हॉटस्पॉट इलाका है। आरोप है कि मेडिकल थाने के दरोगा और दो पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार को लोगों से सरेआम गालीगलौज करते जा रहे थे। कुछ महिलाओं ने विरोध भी जताया। लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। इस दौरान सेक्टर-7 निवासी संघ कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार ने विरोध किया। आरोप है कि दरोगा और सिपाहियों ने उनसे गालीगलौज करते हुए उनका पीछा किया। संघ कार्यकर्ता अपने घर में घुस गए तो आरोपी पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की। यही नहीं, जबरन घसीटते हुए सड़क पर ले आए। लोग तमाशबीन बने रहे और मकान की छतों से ही देखते रहे। 
विज्ञापन


वीडियो बनाया, वायरल हुआ
इस बीच किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। जिसमें संघ कार्यकर्ता की पत्नी और बेटी विरोध जता रही हैं। वायरल वीडियो में दरोगा और अन्य दोनों पुलिसकर्मी संघ कार्यकर्ता की सरेआम बेइज्जती कर रहे हैं और उन्हें मारपीट करते हुए ले जाया जा रहा है। पीड़ित संघ कार्यकर्ता ने बताया कि मुझे करीब आधा किलोमीटर तक बेइज्जत करके ले गए थे। जबकि मैं 22 साल से आरएसएस से जुड़ा हुआ हूं। बाद में आसपास के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया तो पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। पीड़ित का कहना है कि सिपाही और दरोगा ने धमकी दी है यदि किसी भी अधिकारी से शिकायत की तो इस बार सीधे जेल ही भेज देंगे। यह वीडियो 54 सेकंड का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: 56 दिन और 54 कत्ल... पढ़िए- पश्चिमी यूपी के जिलों की ये खास रिपोर्ट

भाजपा नेताओं को दी जानकारी
पीड़ित संघ कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना भाजपा महानगर अध्यक्ष, दक्षिण विधायक और सांसद को दे दी है। वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि हंगामा होने पर एसओ मेडिकल भी पहुंच गए थे। वहीं, एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह का कहना है कि संघ नेता के साथ पुलिस ने कोई मारपीट की है या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

मेडिकल पुलिस का विवादों से नाता
मेडिकल पुलिस की मनमानी का यह पहला मामला नहीं है। करीब आठ माह पहले सीआरपीएफ के कमांडो सतेंद्र सिंह को घर में घुसकर मेडिकल पुलिस ने पीटा और घर में तोड़फोड़ कर मोबाइल लूट के मामले में कमांडो को ही जेल भेज दिया था। मामला गृह मंत्रालय तक पहुंचा तो अफसरों ने कमांडो पर दर्ज मुकदमे में लूट की धारा हटवाकर रात में ही जमानत दिलवा दी थी। बाद में इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत मिश्रा पर गाज गिरी थी। उसमें भी दो दरोगाओं की मनमानी सामने आई थी। 

जांच कराई जाएगी
जागृति विहार में पुलिस ने भाजपा/संघ नेता के साथ मारपीट की है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। यदि पुलिस ने मारपीट की है तो जांच कराई जाएगी। वायरल वीडियो अभी नहीं मिली है। - अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed