{"_id":"5d9cf0638ebc3e93a629b19d","slug":"police-beat-up-businessman-s-son-uproar-meerut-news-mrt447471215","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने व्यापारी के बेटे को पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने व्यापारी के बेटे को पीटा, हंगामा
विज्ञापन
रामराज पुलिस चौकी पर हंगामा करते व्यापारी और उन्हें समझाते हुए थाना अध्यक्ष बहसूमा
- फोटो : BHESUMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने व्यापारी के बेटे को पीटा, हंगामा
बहसूमा। रामराज स्थित रामलीला मैदान के पास बाइक रोकने पर एक व्यापारी के बेटे की पुलिस से कहासुनी हो गई। पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इससे गुस्साए व्यापारियों ने रामराज पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा कर दिया। जानकारी पर थानाध्यक्ष कुलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जैसे तैसे मामला शांत कराया।
रामराज स्थित रामलीला मैदान में मेला लगा हुआ था। पुलिस ने व्यवस्था बनाने के दौरान बाइक पर आ रहे व्यापारी राजू छाबडा के बेटे शिवम को रोक लिया और कहासुनी के बाद मारपीट कर दी। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों को चौकी से हटाने और माफी मांगने की बात पर अड़ गए। काफी गहमा गहमी के बाद एसओ ने व्यापारियों को वार्ता के लिए बहसूमा थाने बुला लिया। काफी देर आरोपी पुलिसकर्मियों द्वारा गलती मानने के बाद बोलने और दरोगा को रामराज पुलिस चौकी से हटाने के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। जिला पंचायत सदस्य नितिन खटीक, सुरेंद्र आहूजा, विपिन मनचंदा, राजीव छाबड़ा, रोहित बंसल, सुदर्शन गोयल, प्रधान जितेंद्र कुमार, राजू छाबड़ा आदि मौजूद रहे।