फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police barrier, setting of mafia and indiscriminate recovery

पुलिस का बैरियर, माफिया की सेटिंग और धड़ल्ले से वसूली

Sat, 23 Oct 2021 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Police barrier, setting of mafia and indiscriminate recovery
पुलिस का बैरियर, माफिया की सेटिंग और धड़ल्ले से वसूली
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड पर पुलिस का बैरियर, माफियाओं की सेटिंग व फिर धड़ल्ले से वसूली का धंधा सालों से चल रहा था। फर्जी तरीके से वसूली शुल्क सेंटर बनाया हुआ था। इसका विरोध करने पर पुलिस को बुलाकर रौब चलाते थे। इस गैंग का नेटवर्क मेरठ के अलावा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में भी है।
पैठ से पशु खरीदकर वाहनों में लादने वालों से वसूली करने का धंधा टीपीनगर पुलिस की साठगांठ से चल रहा था। रोजाना यह गिरोह दो लाख रुपये की वसूली कर रहा था। इसका हिस्सा थाना पुलिस में जाता था। गिरोह के कई लोगों ने अपने ट्रक तक बना लिए, जोकि पशुओं को लाने का काम करने लगे थे। इनके ट्रक से कोई वसूली नहीं होती थी। आशुतोष नेताजी और अक्षय भड़ाना की पुलिस से तगड़ी साठगांठ थी। बताया जा रहा है कि सिपाही से लेकर ऊपर तक पैसा जाता था। सिपाहियों को पांच हजार रुपये देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

सदर बाजार प्रकरण के बाद टारगेट पर था टीपीनगर
सदर बाजार के बाद टीपीनगर थानाक्षेत्र टारगेट पर था। एसएसपी द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर भी पुलिसकर्मियों की शिकायत आ रही थी। 31 अगस्त को तत्कालीन सदर इंस्पेक्टर बिजेंद्र राणा व हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ था। 12 अगस्त को गंगानगर थाने में दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। 21 अक्तूबर को हेड कांस्टेबल मीनाक्षी चौधरी पर भ्रष्टाचार का मुकदमा सिविल लाइन थाने में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

135 पुलिसकर्मियों पर हो चुकी कार्रवाई
चार महीने के कार्यकाल में एसएसपी ने 135 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराई है। मेरठ का चार्ज लेते ही थानों में जमे 75 पुलिसकर्मी एक साथ लाइन में भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed