फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrived within five minutes and saved the life of a woman who had consumed a poisonous substance.

Meerut News: पांच मिनट में पहुंची पुलिस, जहरीला पदार्थ पीने वाली महिला की बचाई जान

Fri, 12 Jun 2026 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police arrived within five minutes and saved the life of a woman who had consumed a poisonous substance.
-पारिवारिक विवाद में महिला ने किया था जहरीले पदार्थ का सेवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना पुलिस ने पांच मिनट में जहरीला पदार्थ सेवन करने वाली एक महिला के घर पहुंचकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में पहले पीएल शर्मा अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। महिला के अनुसार पारिवारिक विवाद में उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शुक्रवार दोपहर धर्मपुरी निवासी नरेंद्र कौर अपने परिवार के साथ रहती है। उनका किसी बात को लेकर परिवार से विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने बाथरूम में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके बाद बाद महिला की हालात खराब हो गई थी। इसी बीच पड़ोसी महिला किसी काम से उनके घर गई थी। महिला ने पीड़िता को उल्टी करते हुए देखा। इस पर पीड़िता ने महिला को जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात बताई। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने डायल-112 व थाना पुलिस पांच मिनट मौके पर पहुंच गई। महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस को मौके से जहरीले पदार्थ की एक बोतल भी बरामद हुई। महिला की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी। एसपी सिटी का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। महिला की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed