फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrested two miscreants in an encounter in Saharanpur

सहारनपुर: हॉटस्पॉट में चोरी, पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 09 May 2020 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 May 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
police arrested two miscreants in an encounter in Saharanpur
saharanpur news, police - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के चिलकाना पुलिस ने हॉटस्पॉट एरिया में चोरी करने वाले दो चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


थाना परिसर में सीओ सदर सीपी शर्मा ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला जाकिर हुसैन में यासीन पुत्र दिलशाद के घर में 21 अप्रैल को चोरी हो गई थी। यासीन के परिजन कोरोना वायरस के चलते डीटीएस डिग्री कॉलेज में क्वांरटीन सेंटर में दाखिल थे। कस्बे के ही तीन युवक यासीन के घर छत के रास्ते घुस गए थे तथा वहां के ताले तोड़कर अलमारियों में रखे सोने चांदी के आभूषण तथा 55 हजार नगदी चोरी कर ली थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अमित शर्मा, एसएसआई शाह आलम, एसआई ओमेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ एक निर्माणाधीन मकान में छापा मारा। पुलिस को वहां मौजूद तीन लोगों को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्वयं को बचाते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए चोर शहजाद पुत्र इलियास तथा इजहार पुत्र भूरा है जबकि उनका एक साथी मंगता मौके से फरार हो गया।


पुलिस को इनके पास से डेढ़ लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण कुंडल, पाजेब, कड़े आदि सहित 15 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस को इनके पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस तथा दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों चोर थाना चिलकाना के चलानी हैं। पुलिस ने शहजाद तथा इजहार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed