{"_id":"6a1f1508a48cd7034204cc7b","slug":"police-arrested-two-gangster-accused-meerut-news-c-72-1-mct1011-154192-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अपराध संक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अपराध संक्षेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर अश्लील बातें करने का आरोप
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि आरोपी पति अज्ञात नंबर से महिला की आवाज में बात कर अश्लीलता करता है। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करता है। आरोपी की हरकतों से महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई है। आरोपी की हरकतों के चलते महिला का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- --
पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपी पकड़े
मेरठ। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि लिसाड़ी गेट पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ लिया। युवकों की पहचान लोहियानगर निवासी जैद व अरबाज के रूप में हुई। दोनों आरोपी गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
-- -- -- -- -
किशोरी का अगवा किया, रिपोर्ट दर्ज
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के रोहटा रोड निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी दोपहर के समय घर से सामान लेने के लिए गई थी। जब काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तारापुरी निवासी साहिल पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों की तलाश के एक टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सड़क हादसे में घायल ने दम तोड़ा
कंकरखेड़ा। नौचंदी थाना क्षेत्र में फूलबाग कालोनी निवासी रुबी ने कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 22 मई को उनके पति अमन कश्यप बाइक से काम कर वापस घर आ रहे थे। अनूपनगर में शांति रोड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर अमन की बाइक से हो गई थी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में वहां से घायल को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। यहां उपचार के दौरान 26 मई को उनकी मौत हो गई। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी चालक के बाइक नंबर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-- -- -- -- -- -- -
पेड़ के नीचे बैठे युवकों पर जानलेवा हमला
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के सिंधावली गांव निवासी शौकीन ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि भतीजा साहिल अपने साथी नासिर व समीर के साथ काली पहाड़ी वाले रास्ते पर पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। आरोपी नावेद, जैद और वसीम अपने कई अज्ञात साथियों संग लाठी डंडे लेकर आए और तीनों युवकों पर हमला कर दिया। हमले में साहिल गंभीर घायल हो गया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -