एनकाउंटर: लूट की वारदात कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, इनामी चकमा देकर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह दो अलग अलग स्थानों पर मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। दोनों पुलिस की गोली पैर मेलगने से घायल हो गए। वहीं पंद्रह हजार का इनामी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस उपचार के लिए घायल बदमाशों को लेकर सीएचसी पहुंची जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बागपत के चांदीनगर और खेकड़ा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो बदमाश घायल हो गए जबकि पु पंद्रह हजार का इनामी अनुज उर्फ गप्पी पुलिस के सामने से ही चकमा देकर फरार हो गया।
खेकड़ा कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया बड़ागांव से कार चोरी कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस टीम ने मसूरी के जंगल में घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ निवासी अतुल घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अतुल पर कई मुकदमे दर्ज है।
उधर चांदीनगर थाना क्षेत्र में ढिकौली कहरका मार्ग पर लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को भी पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। ढिकौली का रहने वाला राकेश पुलिस की गोली से घायल हो गया, जबकि उसका भतीजा 15 हजार का इनामी अनुज उर्फ गप्पी भागने में कामयाब हो गया। पिछले तीन दिन में वह दो बार गप्पी पुलिस के सामने से फरार हो चुका है।