फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested two accused who committed robbery and fraud by posing as bank employees

बैंक कर्मी बनकर लूट व धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 10 Sep 2025 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused who committed robbery and fraud by posing as bank employees
कंकरखेड़ा थाने पर मृतक छात्र नितेश के पिता परिजनों के साथ तहरीर देने पहुंचे।
कंकरखेड़ा। पुलिस ने मोबाइल लूट व ऑलाइन 23 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आठ सितंबर को एक युवक से लूट व धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आठ सितंबर को हरिद्वार के थाना मंगलौर में गांव बिजौली निवासी सुहैल ने थाने पर केस कराते हुए बताया कि उत्तराखंड नंबर की उसकी कार को देहरादून हाईवे पर कुछ बदमाशों ने रोक लिया था। उन लोगों ने सुहैल से खुद को बैंककर्मी बताकर फाइनेंस के नाम पर 27 हजार रुपये मांगे थे। पीड़ित ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया था। इस पर आरोपी जबरन कार में बैठाकर सुहैल को एटीएम बूथ पर ले गए थे। यहां आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया था। आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल से 23 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। इसके बाद बदमाश भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस केस दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश में लगी थी। मंगलवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपी अंकुश व अनुज गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वरना कार भी कब्जे में ले ली। सीओ का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed