फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested the Man misbehaved with a teenager by entering former BSP Mla house in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: पूर्व विधायक के मकान में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने करने वाला युवक गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2020 12:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jul 2020 12:15 AM IST
सार

  • शहर कोतवाली क्षेत्र के नगर से सटे गांव निवासी पूर्व बसपा विधायक के मकान में सोमवार को यह घटना हुई थी

विज्ञापन
Police arrested the Man misbehaved with a teenager by entering former BSP Mla house in Muzaffarnagar
arrested - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक के मकान में रह रहे परिवार की 12 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी पूर्व विधायक का चालक है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के नगर से सटे गांव निवासी पूर्व बसपा विधायक के मकान में सोमवार को यह घटना हुई थी। पूर्व विधायक के पुराने मकान में सोनभद्र जिले के एक गांव का परिवार कई साल से रहता है। परिवार का मुखिया रिक्शा चलाता है, जबकि उसकी पत्नी पूर्व विधायक की कोठी पर काम करती है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने सोमवार को बेटी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा शहर कोतवाली पर दर्ज कराया था। बताया कि पत्नी कोठी पर काम करने गई थी। वह रिक्शा लेकर चला गया। आरोप है कि करीम निवासी कुंगरपट्टी सुजड़ू ने घर में घुस कर उसकी 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी करीम को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व विधायक का चालक है, जो करीब पांच साल से उनकी गाड़ी चलाता है। पीड़िता की मां पूर्व विधायक की कोठी पर काम करती है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed