{"_id":"6a0de467d05b9891bd056936","slug":"police-arrested-the-accused-of-25-thousand-rupees-meerut-news-c-72-1-mct1011-153600-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस ने 25 हजार के आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस ने 25 हजार के आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने बुधवार को 25 हजार के इनामी बदमाश रोहटा रोड की सरस्वती विहार निवासी सागर राणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लोहियानगर में एक मई को गो सेवा प्रमुख के भतीजे आकाश के घर पर हुई फायरिंग के मामले में शामिल था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना मेंं प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली।
जुर्रानपुर गांव निवासी आकाश ने एक मई को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि रात के समय वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी बीच रात के समय तीन बाइक सवार नौ आरोपियों ने उसके घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। घटना मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस दो आरोपी अमन ओबराय व नवीन उपाध्याय को पूर्व में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बुधवार को पुलिस ने 25 हजार के इनामी सागर राणा को लोहियानगर में गुमी की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
-- -- -- -